About the Pubsliher

Vivekanand Kendra Prakashan Trust
विवेकानन्द केन्द्र एक अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन है। विवेकानन्द केन्द्र गत 46 वर्षों से “मनुष्य निर्माण और राष्ट्र पुनरुत्थान” का कार्य करता आ रहा है। केन्द्र अपने विविध उपक्रमों के माध्यम से स्वामी विवेकानन्दजी के विचारों का प्रचार-प्रसार निरंतर करता आ रहा है। देशभर में अपने 830 शाखाओं तथा प्रकल्पों के द्वारा यह कार्य अविरत चल रहा है। विवेकानन्द केन्द्र के प्रकल्पों में से एक महत्वपूर्ण प्रकल्प है प्रकाशन ट्रस्ट। भारतभर में कुल 12 भाषाओं में विवेकानन्द केन्द्र साहित्य प्रकाशित कर रहा है। विवेकानन्द केन्द्र हिन्दी प्रकाशन विभाग जोधपुर में स्थित है। हिन्दी प्रकाशन विभाग ने स्वामीजी के विचारों पर आधारित अबतक 71 पुस्तकें प्रकाशित की हैं।